महाराष्ट्र: दो जुड़वां बहनों संग रचाई शादी, दूल्हे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
महाराष्ट्र: दो जुड़वां बहनों संग रचाई शादी, दूल्हे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने मुंबई की दो जुड़वां बहनों से शादी रचाई है। सोलापुर के अकलुज इलाक़े में एक युवक ने एक ही मंडप में मुंबई की दो जुड़वां बहनों से शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें पेशे से आईटी इंजीनियर हैं। इस शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Two twin sisters married with one guy.
Bhagwan 😭 pic.twitter.com/x8Evsz8iPV— Professor Sahab (@ProfesorSahab) December 4, 2022
वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर पुलिस में इसकी शिकायक की गई है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि शख्स का नाम अतुल अवताड़े है और बहनों का नाम रिंकी और पिंकी है। इन तीनों की शादी दो दिसंबर को हुई थी। इस मामले पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भी क़ानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सोलापूर येथील एका तरुणाने मुंबईतील जुळ्या बहिणींशी एकाच मांडवात लग्न केले आहे. ह्या लग्नाची सोशल मीडियातून सर्वत्र चर्चा सुरू आहे. तसेच माध्यमातून ह्या लग्नाच्या बातम्या सुरु आहेत. भारतीय दंड संहितेच्या कलम 494प्रमाणे हा गुन्हा आहे.तरी सोलापुर पोलिस अधिक्षक आपण उपरोक्त बाबत1/2
— Rupali Chakankar (@ChakankarSpeaks) December 4, 2022
रूपाली चाकणकर ने ट्वीट कर कहा- सोलापुर में एक युवक ने मुंबई की जुड़वां बहनों से शादी की है. ये भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत एक अपराध है. हालाँकि सोलापुर के पुलिस अधीक्षक को इस मामले की जाँच करनी चाहिए और तुरंत क़ानूनी कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग अधिनियम 1993 की धाराओं के तहत तुरंत पेश की जानी चाहिए





