महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, यहाँ देखें लिस्ट

महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, यहाँ देखें लिस्ट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। ऐसे में भाजपा ने तीसरी लिस्ट में 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
तीसरी लिस्ट में सावनेर विधानसभा सीट से पार्टी ने आशीष रंजीत देशमुख को उम्मीदवार बनाया है। नागपुर मध्य सीट से प्रवीण प्रभाकरराव दटके को टिकट मिला है।


बीजेपी ने अब तक कुल 146 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 99 और दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।
महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव महायुति बनाम एमवीए है। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) शामिल है। वहीं एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना के उद्धव गुट और एनसीपी के शरद पवार गुट हैं। ऐसे में इन चुनावों को लेकर सियासी हलचल भी काफी तेज है।





