ताज़ा खबरेंभारत

महाराष्ट्र के बुलढ़ाना में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत 21 लोग घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के बुलढ़ाना से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि दो बसों में आमने-सामने की टक्कर होने से करीब 6 लोगों की मौत हो गई है और करीब 21 लोग घायल हैं.

दरअसल मामला, महाराष्ट्र के बुलढ़ाना का है जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो बसों में आमने-सामने की टक्कर हुई है. हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

पुलिस के अनुसार यह घटना रात ढाई बजे के आसपास मलकापुर के नांदूर नाका फ्लाईओवर के पास हुई है. जैसे ही पुलिस को इस हादसे की खबर मिली तो बचाव के लिए टीम वहां पहुंची. जिसके बाद घायल हुए लोगों को पास के अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका अभी इलाज चल रहा है. जबकि मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button