महाकुंभ मेले में भीषण आग: 200 से अधिक टेंट जलकर राख, राहत और बचाव कार्य जारी

महाकुंभ मेले में भीषण आग: 200 से अधिक टेंट जलकर राख, राहत और बचाव कार्य जारी
प्रयागराज के महाकुंभ मेले में रविवार दोपहर एक भयानक हादसा हुआ। सेक्टर 19 में शास्त्री ब्रिज के नीचे टेंटों में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। सिलेंडर फटने से शुरू हुई इस आग ने मेले क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 30 फीट ऊंचाई तक उठ रहीं थीं और आसपास के लगभग 200 टेंट जलकर खाक हो गए।
कैसे लगी आग?
माना जा रहा है कि आग लकड़ी से जल रही आग की चिंगारी से फैली, जो टेंटों तक पहुंच गई। इसके बाद सिलेंडरों में धमाके हुए, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग को और फैलने में मदद मिली। सेक्टर 19 के गीताप्रेस शिविर के पास यह घटना हुई, जहां लोग भारी संख्या में मौजूद थे।
दमकल की त्वरित कार्रवाई, लेकिन आग का बढ़ता दायरा
आग लगने के तुरंत बाद दमकल की 15-16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि इसे काबू में लाने के लिए अन्य टीमों को भी बुलाना पड़ा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग ने 100 वर्ग मीटर से अधिक का क्षेत्र अपनी चपेट में ले लिया।
अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया
घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। NDRF के DIG MK शर्मा ने कहा, “यहां मौजूद सभी टीमों ने मिलकर काम किया और आग पर काबू पा लिया… NDRF की 4 टीमें यहां हैं…”
ADG भानु भास्कर ने कहा, “हमें 04:08 बजे सूचना मिली की एक सिलेंडर फटने के कारण सेक्टर 19 में आग लगी है। 3 मिनट में हमारे उत्तर प्रदेश पुलिस और फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंच गए। स्वंय सेवी संस्थान की भी मदद ली गई और लोगों को निकाल लिया गया। स्थल को खाली कराने के बाद आग पर काबू पाया गया। 4:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया…





