ताज़ा खबरें

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती समारोह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती समारोह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

 

आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने समारोह का उद्घाटन पूजा और यज्ञ कर किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अर्जुन राम मेघवाल और मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थे।

इसके बाद पीएम मोदी ने समारोह का सम्बोधन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अवसर ऐतिहासिक है और भविष्य के इतिहास को निर्मित करने का है। यह पूरे विश्व के मानवता के भविष्य के लिए प्रेरणा का फल है। स्वामी दयानंद जी और उनका आदर्श था हम पूरे विश्व को श्रेष्ठ बनाए।

उन्होंने कहा कि जब महर्षि दयानंद का जन्म हुआ था तब देश सदियों की गुलामी से कमजोर पड़ कर अपनी आभा, अपना तेज, अपना आत्मविश्वास सब कुछ खोता चला जा रहा था। प्रति क्षण हमारे संस्कार, आदर्श को चूर-चूर करने का प्रयास होता था।

उन्होंने कहा कि  महर्षि दयानंद सरस्वती भारत की महिला सशक्तिकरण की आवाज बने और सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और ऐसी कई विकृतियों के खिलाफ एक मजबूत अभियान चलाया।

कौन थे महाऋषि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती को आधुनिक भारत के एक महान चिंतक और समाज सुधारक का दर्जा प्राप्त है। कहा जाता है कि, उन्होंने अपने जीवन में भारत को जोड़ने और अंग्रेजों के चंगुल से छुड़ाने का काम किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अपने ज्ञान से लोगों को सही राह दिखाई और लोगों को अंग्रेजी हुक़ूमत के विरुद्ध एकजुट करने का काम किया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button