भारतराजनीति

मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर उन्हें बधाई देने पहुंची सोनिया गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम की घोषणा हो चुकी है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस सांसद शशि थरूर को बड़े अंतर से हरा दिया है.

 

वहीं निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी. साथ ही उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे से भी मुलाकात की.

मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर प्रियंका गांधी ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर खड़गे जी को हार्दिक शुभकामनाएं. मुझे पूरा विश्वास है कि राजनीतिक जीवन का आपका जमीनी अनुभव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देगा. आपके नेतृत्व में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी.’

 

शशि थरूर ने भी खड़गे को जीत की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनना बड़े ही सम्‍मान की बात है.

 

इसी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी में अब सोनिया गांधी की जगह लेंगे, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button