ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, वन मंत्री राजीब बनर्जी का कैबिनेट से इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य में विधान सभा चुनाव 2021 से पहले आज यानी शुक्रवार को एक और बड़ा झटका लग गया है। अब इस बार पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार में वन मंत्री राजीब बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इधर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। अब उनके इस इस्तीफे के बाद वर्तमान परिस्थितियों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए अपने गढ़ को बचाए रखना चुनौती बन गया है।

क्या कहा राजीब बनर्जी ने अपने इस्तीफे में।

राजीब बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे अपने त्याग पत्र में लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है। इस अवसर को पाने के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं और सभी को धन्यवाद देता हूं।’

ये भी पढ़े : CWC की बैठक में फैसला, जून 2021 तक कांग्रेस को मिल जाएगा नया अध्यक्ष

इस्तीफे के बावजूद रहेंगे TMC के सदस्य।

गौरतलब है कि राजीब बनर्जी पिछली कई कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। अब बेशक उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वे अब भी टीएमसी के सदस्य हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के नेताओं का पद से और पार्टी से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। सुवेंदु अधिकारी सहित कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। पिछले महीने तापसी मंडल, सुदीप मुखर्जी, सैकत पांजा, अशोक डिंडा, दीपाली बिस्वास, शुक्र मुंडा, शीलभद्र दत्ता, श्यांपदा मुखर्जी, बनश्री मैती और बिस्वजीत कुंडू भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button