ताज़ा खबरें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत

 

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गयी है। पटियाला हाउस कोर्ट ने आज एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को अंतरिम जमानत दे दी है। एडिशनल सेशन जज शैलेंद्र मलिक ने जैकलीन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। तब तक उसकी रेगुलर बेल कोर्ट में में पेंडिंग रहेगी। जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के बांड पर अंतरिम जमानत दे दी।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी। बताया जा रहा है कि जैकलीन की ओर से नियमित जमानत अर्जी पर फैसला आने तक अंतरिम  जमानत की मांग की गई थी। इस पर कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है। नियमित जमानत अर्जी पर ED से जवाब देने को कहा गया है। जैकलीन को चार्जशीट की कॉपी भी मुहैया कराई गई है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offenses Wing) ने जैकलीन से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक लंबी पूछताछ की थी। यह पूछताछ लगभग 15 घंटे तक चली थी, जिसमें जैकलीन को कई गंभीर सवालों का सामना करना पड़ा था। इन सबके बीच ईडी ने अपनी चार्जशीट दाखिल किया था, जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button