मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश का दौर जारी है। बीते दिन गुजरात में भी भारी बारिश हुई जिससे राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक अगले दो से तीन दिन इन राज्यों और गुजरात, गोवा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की वजह से वलसाड और नवसारी जिलों में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। यहां पर पिछले 48 घंटों में लगातार बारिश की वजह से निचले इलाके में पानी भर गया था। इस वजह से यहां पर सामान्य जनजीवन और यातायात बाधित हुआ है।
मौसम विभाग के अनुआर, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण और मध्य राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. विदर्भ में भी सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है.
IMD ने गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश ने सभी राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। गोवा और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में भी तेज बारिश हो सकती है।
वहीं बात करें अगर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो अगले 5 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तेज हवा की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी दिल्ली में छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।





