ताज़ा खबरें

मणिपुर हिंसा: ‘मेरा मणिपुर जल रहा है’ इंटरनेशनल महिला मुक्केबाज मैरीकॉम ने ट्वीट कर पीएम मोदी और केंद्र सरकार से मांगी मदद

मणिपुर हिंसा: ‘मेरा मणिपुर जल रहा है’ इंटरनेशनल महिला मुक्केबाज मैरीकॉम ने ट्वीट कर पीएम मोदी और केंद्र सरकार से मांगी मदद

 

मणिपुर हिंसा के बीच गुरुवार 4 मई को इंटरनेशनल महिला मुक्केबाज मैरीकॉम ने ट्वीट कर पीएम मोदी से अपील की है। मुक्केबाज मैरीकॉम ने मणिपुर में हो रही हिंसा की कुछ तस्वीरें शेयर कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मदद मांगी। मैरी कॉम ने देर रात करीब पौने तीन बजे ट्वीट किया है।

दरअसल, मणिपुर में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी में शामिल करने की मांग के विरोध में 3 मई को छात्रों के एक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस आदिवासी आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसके बाद कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया और पूरे मणिपुर में अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसी हिंसा को लेकर भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी।

मणिपुर हिंसा के बीच धरने को नियंत्रण में रखने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है। राज्य के चुराचांदपुर, इंफाल, केपीआई के इलाकों में हिंसा भड़क उठी थी। जिसके बाद 3 और 4 मई की रात सेना और असम राइफल्स की मांग की गई थी। राज्य पुलिस के साथ सेना/असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने रात में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कमर कसी। जिसके बाद सुबह तक हिंसा पर काबू पा लिया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button