भोजपुरी स्टार अमृता पांडेय ने की खुदकुशी, घर में लटका मिला शव

भोजपुरी स्टार अमृता पांडेय ने की खुदकुशी, घर में लटका मिला शव
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अमृता पांडेय की मौत की खबर सामने आयी है। 27 साल की फेमस अभिनेत्री अमृता पांडेय बीती 27 अप्रैल को बिहार में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। अभी तक ऐसा दावा किया जा रहा है कि अमृता ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस की जांच जारी है। अभी तक कुछ साफ नहीं हुआ है कि अमृता की मौत खुदखुशी है या कोई और कारण।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक क्रप्टिक पोस्ट शेयर किया था। 27 साल की अमृता पांडे के आखिरी वाट्सअप पोस्ट में लिखा था, ‘दो नाव में सवार थी उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डूबा के उसका सफर आसान कर दिया।
बता दें कि अमृता की मौत के बाद से उनका परिवार बुरी तरह से सदमे में है। उनके मुताबिक वो अपने करियर को लेकर परेशान थीं और डिप्रेशन में भी थीं। उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि अमृता काम ना मिलने की वजह से परेशान थीं। साल 2022 में उनकी शादी बिलासपुर के रहने वाले चंद्रमणि झांगड़ से हुई थी। वह एक एनिमेशन इंजीनियर हैं।





