ताज़ा खबरें

भूकंप के तेज झटकों से डोली नेपाल की धरती, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस हुए झटके

भूकंप के तेज झटकों से डोली नेपाल की धरती, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस हुए झटके

 

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज यानी मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह झटके 2.51 पर आए। भकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया जिससे लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।  नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। जिसका केंद्र नेपाल में जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था। झटके यूपी-दिल्ली समेतर कई राज्यों में महसूस किए गए।

भूकंप के झटकों की तीव्रता इतनी तेज थी कि दिल्ली से उत्तराखंड पूरे उत्तर भारत में धरती कांप गई। उत्तराखंड के खटीमा तक में लोगों ने झटके महसूस किए।

बता दें कि यह झटके आधे घंटे के अंतर से दो बार महसूस किए गए।  नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक भूकंप के झटके दो बार आए. पहला झटका दोपहर 2.25 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.46 थी. इसके करीब आधे घंटे बाद दोपहर 2.51 बजे भूकंप का एक और झटका आया, जिसकी तीव्रता 6.2 थी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button