ताज़ा खबरें

भूकंप के तेज झटकों से डोली जम्मू कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गयी तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से डोली जम्मू कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गयी तीव्रता

 

जम्मू-कश्मीर में आज यानी रविवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके सुबह 5 बज कर 15 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। हालांकि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी तरह के जानमाल के नुकसान के बारे में जानकारी नहीं है। भारतीय उपमहाद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में पिछले एक साल से भूकंप आने की रफ्तार तेज हुई है।

वहीं इससे पहले 28 अप्रैल को नेपाल में भी करीब इतनी ही तीव्रता के दो भूकंप आए थे। नेपाल के सुरखेत जिले के भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारी राजेश शर्मा ने एएनआई को बताया कि पहला भूकंप रात 11:58 बजे (नेपाल के समय अनुसार) पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था जबकि 1:30 बजे 5.9 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया था। दूसरा रात करीब डेढ़ बजे आया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button