भारत में सर्च इंजन गूगल पर लगाया 936 करोड़ रुपए का जुर्माना, गूगल की आयी प्रतिक्रिया
भारत में सर्च इंजन गूगल पर लगाया 936 करोड़ रुपए का जुर्माना, गूगल की आयी प्रतिक्रिया
भारत में इंटरनेट के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। भारत में गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का फाइन लगा है। यह फाइन भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई ने मंगलवार को लगाया है। गूगल पर यह जुर्माना कारोबारी प्रतिस्पर्धा के उल्लंघन के आरोप में लगाया है।
Competition Commission of India (CCI) imposes a penalty of Rs 936.44 cr on Google for abusing its dominant position with respect to its Play Store policies, apart from issuing a cease-and-desist order. CCI also directed Google to modify its conduct within a defined timeline: CCI pic.twitter.com/5WwKTciXnG
— ANI (@ANI) October 25, 2022
CCI के मुताबिक, गूगल यह जुर्माना कारोबारी प्रतिस्पर्धा का उल्लंघन करने तथा अपनी मजबूत स्थिति का गलत फैयदा उठाने के आरोप में लगाया गया है। जानकारी के अनुसार गूगल अपने प्ले स्टोर पालिसी के तहत एप डेवलपर्स को भुगतान के लिए गूगल प्ले बिलिंग सिस्टम का उपयोग करने पर बाध्य करता था और बिलिंग के किसी अन्य माध्यम या लिंक तक को डालने की इजाजत नहीं देता था। एप डेवलपर्स के लिए एप स्टोर काफी महत्वपूर्ण होता है और उसके बिना वह अपने यूजर्स तक नहीं पहुंच सकता।
बता दें कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने Play Store नीति के बारे में अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए, Google पर एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार ₹ 936.44 करोड़ का जुर्माना लगाया. जिसके बाद ये कुल जुर्माना ₹ 2,274 करोड़ हो गया.
गूगल ने दी प्रतिक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम अपने उपयोगकर्ताओं और डेवलपर्स के लिए प्रतिबद्ध हैं और अगले चरणों का मूल्यांकन करने के निर्णय की समीक्षा कर रहे हैं,” गूगल के प्रवक्ता ने कहा, “भारतीय डेवलपर्स को तकनीक, सुरक्षा, उपभोक्ता सुरक्षा और बेजोड़ पसंद और लचीलेपन से लाभ हुआ है जो Android और Google Play प्रदान करते हैं. लागत कम रखते हुए, हमारे मॉडल ने भारत के डिजिटल परिवर्तन को संचालित किया और करोड़ों भारतीयों तक पहुंच का विस्तार किया.”





