कोविड अपडेटताज़ा खबरें

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,858 नए मामले दर्ज, 11 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,858 नए मामले सामने आए हैं, अब देश में कुल 18,096 सक्रीय मामले

 

COVID-19 Update: शनिवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,858 नए मामले सामने आए हैं. आपको बता दें कि शुक्रवार की तुलना में आज (शनिवार) को मामूली बढोतरी दर्ज की गई है. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 18,096 हो गई है.

 

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 11 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,201 पर पहुंच गया है.  वहीं 3,355 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए. दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.59% है.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 18,096 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,19,112 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 4,25,76,815 लोग कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है.  देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,91,15,90,370 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कुल मामले: 4,31,19,112

सक्रिय मामले: 18,096

कुल रिकवरी: 4,25,76,815

कुल मौत: 5,24,201

कुल वैक्सीनेशन: 1,91,15,90,370

 

 

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button