खेलताज़ा खबरें

भारत बनाम बांग्लादेश की वनडे सीरीज का दूसरा मुकबला आज, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

 भारत बनाम बांग्लादेश की वनडे सीरीज का दूसरा मुकबला आज, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

 

भारत और बांग्लादेश के बीच आज मीरपुर में वनडे सीरीज का दूसरा मुकबला खेला जा रहा है। यह मैच ढाका के मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरान बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत को भारत को एक विकेट के अंतर से हरा दिया था। अब देखना यह होगा कि आज भारतीय टीम इस मैच को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर पाती है, या नहीं।

 

भारतीय टीम भी इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। शाहबाज अहमद की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। वहीं, कुलदीप सेन की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप सेन चोटिल हैं और चयन के लिए उपल्बध नहीं हैं। वहीं, अक्षर पटेल फिट होने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम भी इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। टीम में हसन महमूद की जगह नसूम को मौका दिया गया है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button