खेलताज़ा खबरें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच आज, 163 रन पर सिमटी टीम इंडिया  

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच आज, 163 रन पर सिमटी टीम इंडिया  

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय क्रिकेट टीम 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए महज 76 रन का लक्ष्य मिला है।  बता दें कि पहली पारी में भारत ने 109 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाए थे। कंंगारुओं को 88 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने दूसरी पारी में 163 रन बनाए और इस तरह 75 रन की बढ़त हासिल की और 76 रन का लक्ष्य रखा।

वहीं बात अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की करें तो यहाँ नाथन लियोन ने दूसरी पारी में 64 रन देकर आठ विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले 2017 में बेंगलुरु में लियोन ने 50 रन देकर आठ विकेट झटके थे। दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही थी। शुभमन गिल पांच रन बनाकर लियोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। कप्तान रोहित शर्मा 12 रन बनाकर लियोन की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हुए।

बता दें कि भारत की पारी खत्म होते ही अंपायर ने दूसरे दिन का खेल खत्म करने की घोषणा की। अब ऑस्ट्रेलिया को अगले तीन दिन में 76 रन बनाने हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button