खेलताज़ा खबरें

भारत ने श्रीलंका को दी मात, टी-20 मैच में श्रीलंका को 43 रन से दी शिकस्त

भारत ने श्रीलंका को दी मात, टी-20 मैच में श्रीलंका को 43 रन से दी शिकस्त

 

श्रीलंका के कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए श्रीलंका और भारत के बीच टी20 मैच में श्रीलंका को करारी शिकस्त मिली है। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.0 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे। जवाब में 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 19.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव मैन ऑफ द मैच रहे।

बता दें कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत की शानदार पारी के दम पर भारत ने पल्लेकेले स्टेडयिम 214 रन का लक्ष्य रखा। भारत के लिए रियान पराग ने 1.2 ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो शिकार किए। मोहम्मद सिराज और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button