भारत

भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन शामिल हुईं अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी

कर्नाटक: भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी मांड्या जिले के बेल्लार से शुरू हुई इस यात्रा में शामिल होने पहुंची. सोनिया गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पहली बार शामिल हुईं.

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं. इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी.”

 

बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी. इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है. यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा. इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button