ताज़ा खबरें

भारत के पूर्व मुख्य न्यायधीश ए एम अहमदी के निधन पर PM ने व्यक्त किया शोक, ट्वीट कर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

भारत के पूर्व मुख्य न्यायधीश ए एम अहमदी के निधन पर व्यक्त किया शोक, ट्वीट कर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

 

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी का बीते गुरुवार को निधन हो गया। अहमदी का गुरुवार सुबह 9 बजे उनके आवास पर निधन हुआ। इसी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आज ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त कर उनके शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री एएम अहमदी जी के निधन से दुखी हूं। उनका एक वकील और एक न्यायाधीश के रूप में एक प्रतिष्ठित कैरियर था। उन्होंने हमारी न्यायपालिका को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।

 

एएम अहमदी 1994 से 1997 तक मुख्य न्यायाधीश रहे। अहमदाबाद में एक सिटी सिविल और सत्र न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपने न्यायिक करियर की शुरुआत करने के बाद, वह भारत के एकमात्र मुख्य न्यायाधीश थे, जिन्होंने भारतीय न्यायपालिका के उच्चतम पद तक पहुंचने के लिए बहुत कम रैंक से शुरुआत की थी।

जस्टिस अहमदी ने 25 अक्टूबर, 1994 से 24 मार्च, 1997 को अपनी सेवानिवृत्ति तक भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। सुप्रीम कोर्ट में अपने समय के दौरान, जस्टिस अहमदी ने 232 निर्णय लिखे और 811 बेंचों का हिस्सा रहे।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button