ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

भारत के नक़्शे के साथ छेड़छाड़ करना ट्विटर को पड़ा भारी, एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज

भारत में नए आईटी नियम को लेकर ट्विटर और भारत सरकार के बीच वैसे ही गहमा- गहमी चालु थी कि ट्विटर ने भारत के आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद के अकाउंट को 1 घंटे ब्लॉक कर के इस मामले को और तूल दे दिया था। अब इसी वाद- विवाद के बीच एक मसले ने ट्विटर और भारत सरकार की दूरियों को बढ़ा दी है। दरअसल ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है। ऐसा इसीलिए क्युकी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाने वाला गलत नक्शा दिखा दिया था, हालांकि गलती का अहसास होने के बाद इसे हटा भी लिया गया है लेकिन अब भारत किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं दिख रही है।

कहाँ दर्ज हुआ मामला ?

इसी विवाद को लेकर ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में केस दर्ज हुआ है। यह केस बजरंग दल के नेता की शिकायत पर ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के खिलाफ धारा 505 (2) और आईटी एक्ट की धारा 74 में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े: जम्मू के सुंजवान में उड़ता दिखा ड्रोन, तीन दिन में ऐसी तीसरी घटना; गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच

इसीलिए मामले ने पकड़ा था तूल।

दरअसल, ट्विटर के करियर पेज पर Tweep Life सेक्शन में वर्ल्ड मैप है, जहां से कंपनी ये दर्शाती है कि दुनिया भर में ट्विटर की टीम है। इस मैप में भारत भी है, लेकिन भारत का नक्शा विवादित दिखाया गया था। इसे बाद में ठीक कर लिया गया लेकिन तब तक बवाल मच चुका था।

इसके पहले भी गलत नक्शा दिखा चूका है ट्विटर।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश किया है। इससे पहले भी लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था। हालांकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button