ताज़ा खबरें

भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने रचाई शादी, सामने आयी तस्वीरें

भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने रचाई शादी, सामने आयी तस्वीरें

भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने राजस्थान के उदयपुर में शादी के सात फेरे ले लिए हैं। उन्होंने वेंकट दत्ता साई से शादी की है। उनकी इस शादी को यादगार बनाने के लिए कई दिग्गज पहुंचे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सिंधु की शादी में पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है। वे एक बिजनेसमैन हैं। सिंधु और वेंकट की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई।

गौरतलब है कि पीवी सिंधु ने अपनी शादी के लिए गोल्डन क्रीम की कलर की साड़ी को सिलेक्ट किया था। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में भी स्पेशल ड्रेस नजर आयी थी।  6 गज की इस साड़ी में जटिल सेक्विन अलंकरण और नाजुक ज़री का काम हुआ था, जो पूरे लुक में चार चांद लगा रही थी। साड़ी के सुनहरे बॉर्डर ने, भारतीय शिल्प कौशल की समृद्ध कलात्मकता को दिखाया। उन्होंने साड़ी को मैचिंग एम्बेलिश्ड ब्लाउज़ के साथ पहना, और अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने सिर पर एक खूबसूरत दुपट्टा भी डाला था।

बता दें कि पीवी सिंधु के पति वेंकट दत्ता साई ने फाउंडेशन ऑफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स और साइंसेज में डिग्री हासिल की है। 2018 में उन्होंने फ्लेम यूनिवर्सिटी से अकाउंटिंग और फाइनेंस में बीबीए किया है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु से डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वे पोसिडेक्स टेक्नोलॉजी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. First off I would like to say awesome blog! I had a quick question in which I’d like to ask if you don’t mind.
    I was interested to know how you center yourself and
    clear your mind prior to writing. I have had a difficult time clearing my
    mind in getting my thoughts out there. I do enjoy writing but it just seems like the first 10 to 15
    minutes tend to be lost simply just trying to figure out how to
    begin. Any recommendations or tips? Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button