खेलताज़ा खबरें

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल आज, भारत को 83 रनों का लक्ष्य

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल आज, भारत को 83 रनों का लक्ष्य

आईसीसी वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में आज भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका आमने सामने है। यह मुकाबला कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेला जा रहा है। भारतीय टीम को जीत के लिए साउथ अफ्रीका द्वारा बनाए गए 83 रनों का लक्ष्य मिला है।

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। गोंगाडी तृषा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए, जबकि वैष्णवी शर्मा, परुणिका सिसोदिया और आयुषी शुक्ला ने दो-दो विकेट झटके।

साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उसे दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा, जब परुणिका सिसोदिया ने सिमोन लॉरेन्स को बोल्ड कर दिया। इसके बाद मीडियम पेसर शबनम शकील ने जेम्मा बोथा को विकेट के पीछे कैच आउट कराया। 20 रन तक साउथ अफ्रीका के पांच विकेट गिर चुके थे।

साउथ अफ्रीका की पारी को संभालने का प्रयास मिके वैन वूरस्ट और फे काउलिंग ने किया, लेकिन गोंगाडी तृषा ने एक ओवर में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की हालत और खराब कर दी। तृषा ने मिके वैन वूरस्ट को स्टम्प आउट और सेशनी नायडू को बोल्ड किया।

इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जी कमलिनी (विकेटकीपर), गोंगाडी तृषा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, वीजे जोशिथा, शबनम शकील, परुणिका सिसोदिया और वैष्णवी शर्मा शामिल हैं।

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का यह दूसरा संस्करण है। पिछले साल, 2023 में आयोजित पहले संस्करण में भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। इस बार भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक छह में से छह मैचों में जीत हासिल की है।

भारतीय टीम का अब तक का रिजल्ट

  1. वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया
  2. मलेशिया को 10 विकेट से हराया
  3. श्रीलंका को 60 रनों से हराया
  4. बांगलादेश को 8 विकेट से हराया
  5. स्कॉटलैंड को 150 रनों से हराया
  6. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button