IND vs SA T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20 मुकाबला आज

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले तीन T20 मुकाबलों की सीरीज कि शुरूआत आज से होने वाली है. 28 सितंबर यानि आज बुधवार के दिन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20 मुकाबला तिरुवअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारत को अब सिर्फ तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है. टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया का मनोबल काफी बढ़ा है ऐसे में इस सीरीज में टीम इंडिया एक नए जोश के साथ उतरने को तैयार होगी.
वहीं दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो इससे पहले यह टीम इस साल जून महीने में भारतीय दौरे पर आई थी. 5 टी20 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी. बल्लेबाजों पर नजर डालें तो अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्किया की जोड़ी कहर बरपा सकती है.
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, शाहबाज अहमद और श्रेयस अय्यर.
टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नार्किया, वेन पर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसेन और एंडिले फेहलुकवेओ.






hgh fragment 176 191 kaufen
References:
genopharm hgh kaufen