ICC World Cup 2023खेलताज़ा खबरें

भारतीय ड्रेसिंग रूम पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, देखें यह वीडियो…

गुजरात: अहमदाबाद में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप फाइनल 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम से हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय ड्रेसिंग रूम का दौरा किया और टीम के सदस्यों से मुलाकात की. PMO ने एक वीडियो जारी किया जिसमें भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनसे बात की.

प्रधानमंत्री ने कोहली और रोहित से कहा ‘आप लोग पूरा 10-10 गेम जीतकर आए हो, ये तो होता रहता है मुस्कुराइए भाई, देश आप लोगों को देख रहा है. होता है..” इसके बाद पीएम ने टीम को कोच राहुल द्रविड़ से भी बात की ,”आप लोग मेहनत बहुत किए लेकिन होता रहता है. इसके साथ-साथ पीएम ने जडेजा से मिले और उनसे हाथ मिलाया. पीएम ने जडेजा से गुजराती में बात की.

 

प्रधानमंत्री ने आगे टीम इंडिया को खिलाड़ियों से कहा कि, “ये तो होते रहता है लेकिन आप लोगों ने अच्छी क्रिकेट खेली है. एक दूसरे का हौसला इसी तरह से बढ़ाते रहें. जब आप लोग फ्री होंगे तो दिल्ली आइए आप लोगों से बैठकर बात होगी. मेरी तरफ से निमंत्रण है आप सबको.”

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button