भारतीय खिलाड़ी विनोद कमली की बिगड़ी तबियत, बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

भारतीय खिलाड़ी विनोद कमली की बिगड़ी तबियत, बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली की शनिवार रात अचानक तबियत बिगड़ गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद कमली बेहोश होकर गिर गए जिसके बाद शनिवार देर रात उन्हें ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने दी है।
In pictures: Cricketer Vinod Kambli’s condition deteriorated again, leading to his admission at Akriti Hospital in Thane late Saturday night. His condition is now stable but remains critical. pic.twitter.com/7NBektzQ54
— IANS (@ians_india) December 23, 2024
विनोद कांबली पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के दोस्त को शनिवार देर थाने के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि कांबली का हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आए थे। दोनों अपने बचपन के कोच रमाकांत अचरेकर के एक कार्यक्रम में साथ दिखाई दिए थे जहां कांबली की हालत को देखकर सभी हैरान रह गए थे। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं दिखाई दे रहा था और वह काफी बीमार लग रहे थे।





