ताज़ा खबरें

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वैश्विक खेल दिग्गजों को विंबलडन में किया गया सम्मानित, यहाँ देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वैश्विक खेल दिग्गजों को विंबलडन में किया गया सम्मानित, यहाँ देखें वीडियो

टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले इस टूर्नामेंट ग्रैंड स्लैम विंबलडन लंदन में आयोजित हुआ। यहाँ टेनिस मैचों के दौरान विश्व प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल हुईं। इस दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी विंबलडन का लुत्फ उठाने लंदन पहुंचे। सचिन यहाँ अपनी पत्नी अंजली के साथ शामिल हुए। यहाँ लोगों दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सेंटर कोर्ट में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर सचिन तेंदुलकर का स्वागत किया।  दर्शकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किए जाने के बाद उन्हें हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बता दें कि सचिन ने इस दौरान बादामी रंग का सूट पहना हुआ था। सचिन के अलावा बेन स्टोक्स और जो रूट पर भी वहां मौजूद थे।

6 जुलाई को कैमरन  नारी और एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए क्रिकेट दिग्गज कई नामचीन सितारे मौजूद थे। इसमें सबसे बड़ा नाम भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर का है।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ विंबलडन देखने पहुँचे थे। यहाँ सचिन को देखकर विंबलडन देखने पहुँचे सभी दर्शक खड़े होकर उनके सम्मान में तालियां बजाने लगे। सचिन हाथ जोड़ कर फैंस को नमस्ते किया और फिर हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सचिन लंबे समय से विंबलडन देखने के लिए आते रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button