ताज़ा खबरें

भाजपा सांसद ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का चुना गया अध्यक्ष

भाजपा सांसद ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का चुना गया अध्यक्ष

 

राजस्थान की कोटा सीट से भाजपा सांसद ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का स्पीकर चुना गया है। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने ध्वनि मत से उन्हें विजयी घोषित किया गया। जिसका राजनाथ सिंह और ललन सिंह ने समर्थन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने ही उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। बुधवार को लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव का गवाह बन रही है जो 1976 के बाद इस तरह का पहला मौका है।

गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सरकार और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन पाई है। इसके बाद भाजपा सांसद ओम बिरला सरकार और कांग्रेस सांसद कोडिकुनिल सुरेश विपक्ष के उम्मीदवार होंगे। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता एनके प्रेमचंद्रन ने बताया कि सुरेश ने नामांकन दाखिल किया है।

बता दें कि कांग्रेस ने डिप्टी स्पीकर पद की मांग की थी, इसका जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने स्पीकर के लिए अपना प्रत्याशी उतारा है। प्रोटेम स्पीकर सदन में मतदान कराएंगे। भाजपा-कांग्रेस ने सांसदों को व्हिप भी जारी कर दिया।

संख्याबल में पलड़ा NDA का भारी है। लोकसभा में 293 सांसदों वाले NDA के पास स्पष्ट बहुमत है। I.N.D.I.A ब्लॉक के पास 233 सांसद हैं। 16 अन्य सांसद हैं। चुनाव संसद में मौजूद सदस्यों के साधारण बहुमत से होता है।

के. सुरेश को प्रत्याशी बनाए जाने पर TMC नाराज है, उसका कहना है कि हमें भरोसे में लिया बिना प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी ने TMC प्रमुख ममता बनर्जी से फोन पर बात करके उन्हें मना लिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button