ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

भाजपा संसदीय दल की बैठक संपन्न, संसद में मौजूद न रहने वाले सांसदों पर पीएम मोदी सख्त

दिल्ली में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संसदीय दल की बैठक हुई.

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन समेत कई नेता मौजूद रहे.

राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति से हटकर सांसदों को काम करना चाहिए. उन्होंने कहा,”अपने इलाके के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं के बारे में बात करनी चाहिए. सांसदों और मंत्रियों को संसद में रहना चाहिए.”

उन्होंने सुझाव दिया कि सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के लिए कोई एक इनोवेटिव काम करें.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी संसद में मौजूद न रहने वाले सांसदों पर सख्त नज़र आये.

उन्होंने इस दिशा में कदम उठाने की बात करते हुए कहा कि जो मंत्री रोस्टर ड्यूटी में उपस्थित नहीं रहते हैं, उनके बारे में उसी दिन शाम तक मुझे बताया जाए. पीएम मोदी ने कहा कि मंत्री या सांसद अपनी जिम्मेदारी से कैसे भाग सकते हैं.

ALSO READ: पाकिस्तान ने भारत के लिए खोला एयरस्पेस, बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद किया था बंद

पीएम मोदी ने सांसदों को कहा कि सरकारी काम और योजनाओ में बढ़ चढ़ कर भाग लें, सामाजिक कार्यों में हिस्सा लें, जब संसद चल रही हो तो सदन में उपस्थित रहें.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. Tham gia các diễn đàn, nhóm cộng đồng để học hỏi kinh nghiệm thực tế, chiến thuật từ những người chơi đi trước. – Chủ động chia sẻ, cập nhật thông tin mới về xu hướng cá cược, lưu ý và các mẹo hay. – Tận dụng sự hỗ trợ từ đội ngũ chăm sóc khách hàng xn88 khi cần thiết. TONY05-24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button