ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

भाजपा संसदीय दल की बैठक संपन्न, ‘गांधी 150’ के अवसर पर 150 किलोमीटर पदयात्रा के मिले निर्देश

दिल्ली में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संसदीय बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें सभी सांसदों को गांधी जयंती के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्रों में 150 किलोमीटर पदयात्रा करने के निर्देश दिए गए.

बैठक में पीएम मोदी ने भी शिरकत की.

बैठक शुरू होने से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया.

बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गांधी जयंती से पटेल जयंती तक (2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर) तक सभी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किमी की पदयात्रा करेंगे. इसके तहत रोज़ 15 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी. इस पदयात्रा का मकसद गांधी जी के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक ले जाना है.

ALSO READ: कर्नाटक संघर्ष: स्पीकर इस्तीफों को लेकर आज लेंगे फैसला, भाजपा कर रही है बहुमत का…

इस पदयात्रा में लोकसभा सांसदों के साथ-साथ विधायक और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.

पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी स्तर की एक कमेटी बनाई जाएगी और हर संसदीय क्षेत्र में 15-20 टीमें बनाई जाएंगी.

इससे पहले 2 जुलाई को संसदीय दल की बैठक हुई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों के करीब 380 सांसदों के लिए काम का एजेंडा तय किया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Bạn có thể xem demo video hướng dẫn chơi từng slot tại xn88 – học nhanh, chơi chuẩn, thắng dễ. TONY03-02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button