ताज़ा खबरेंराजनीति

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता व पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे अनिल एंटोनी, कहा “पीएम के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं”

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता व पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे अनिल एंटोनी, कहा “पीएम के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं”

 

भारत के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक झटका लगा है। यहाँ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए.के एंटोनी के बेटे अनिल एंटोनी ने आज यानी गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। अनिल एंटनी को आज भाजपा मुख्यालय में केरल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की। 

 

 

सदस्य्ता लेने के बाद अनिल एंटोनी ने कहा कि एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं।

बता दें कि अनिल एंटनी ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सोशल मीडिया संयोजक के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बनी विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद पार्टी में विवाद हो गया था। कांग्रेस से मतभेद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए एके एंटनी ने अनिल एंटोनी के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि, ”अनिल के बीजेपी में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने अनिल पर उनके पिता और दिग्गज कांग्रेसी ए.के एंटनी को धोखा देने का आरोप लगाया है। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधारकरन ने कहा कि अनिल को पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी और उनका बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने  कहा कि, ”आज के दिन (मौंडी थर्सडे) यानी होली थर्सडे को जूडस (इस्कैरियट) ने 30 चांदी के सिक्कों के भुगतान के लिए ईसा मसीह को धोखा दिया था. इस दिन ऐसी बहुत सी चीजें होंगी। इसे (अनिल के बीजेपी में शामिल होने को) भी ऐसी ही घटना के तौर पर देखा जाना चाहिए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button