ताज़ा खबरें

भाजपा नेता व पूर्व विधायक अनिल झा ने थामा AAP पार्टी का हाथ, अरविन्द केजरीवाल की मौजूदगी में हुए शामिल

भाजपा नेता व पूर्व विधायक अनिल झा ने थामा AAP पार्टी का हाथ, अरविन्द केजरीवाल की मौजूदगी में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी को आज यानी रविवार को बड़ा झटका लगा है। रविवार को बीजेपी नेता व पूर्व विधायक अनिल झा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अनिल झा ने आप पार्टी अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अनिल झा का AAP में स्वागत है। अनिल झा पूर्वांचल के सबसे बड़े नेताओं में से एक माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार से लोग शिक्षा और रोजगार के लिए दिल्ली आते हैं। जब DDA गरीबों के लिए घर बनाने में विफल रहा, तो अवैध कॉलोनियां बनाई गईं और उनमें बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। दोनों पार्टियों (कांग्रेस और भाजपा) ने पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय किया है। जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो पहली बार मैंने अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया। हमने 1750 अवैध कॉलोनियों में से 1650 में पानी की पाइपलाइन बिछा दी है…”

गौरतलब है कि अनिल झा पूर्वांचल के सबसे बड़े नेताओं में से एक माने जाते हैं। यूपी और बिहार के लोग शिक्षा और रोजगार के लिए दिल्ली आते हैं। जब डीडीए गरीबों के लिए मकान बनाने में विफल रहा, तब अवैध कॉलोनियां बनीं और बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग इनमें रहते हैं। दोनों पार्टियों (कांग्रेस और बीजेपी) ने पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय किया है। जब मैं सीएम बना,तो मैंने पहली बार अवैध कॉलोनियों में सड़क,सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछानी शुरू की। हमने 1750 अवैध कॉलोनियों में से 1650 में पानी की पाइपलाइन बिछाई है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button