ताज़ा खबरें

भाई दूज आज, जाने कब से शुरू हैं शुभ मुहूर्त और क्या हैं इसका महत्व

भाई दूज आज, जाने कब से शुरू हैं शुभ मुहूर्त और क्या हैं इसका महत्व

 

दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार रक्षाबंधन की ही तरह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। भाईदूज के मौके पर बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाते हुए उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि और अच्छे भाग्य की कामना करती हैं। भाईदूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

कब है शुभ मुहूर्त 

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 और 27 अक्तूबर दो दिन पड़ रही है। जिसके चलते कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि,आज यानी 26 अक्तूबर को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी। फिर यह द्वितीय तिथि 27 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। दो दिन द्वितीया तिथि होने के कारण कई ज्योतिष के जानकार भाई दूज का त्योहार दो दिन मनाने की बात कह रहे हैं।

भाई दूज की पौराणिक मान्यताएं 

ऐसा कहा जाता है कि बहन यमुना के ​निवेदन पर यमराज उनके घर पहुंचे थे। वह दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि ही थी।  भाई यमराज को देखकर यमुना अत्यंत खुश हो गई थीं। स्वागत सत्कार और भोजन से प्रसन्न यमराज ने अपनी बहन यमुना से वरदान मांगने को कहा। इसपर यमुना ने उनसे वादा लिया कि वह हर साल घर आएंगे। यम ने बहन को यह वरदान दे दिया। इसलिए इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाता है और तिलक लगवाकर भोजन ग्रहण करता है, उसे यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि उसकी कभी अकाल मृत्यु नहीं होगी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button