खेलताज़ा खबरें

ब्रेकिंग: फाइनल से पहले वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट, जानें क्या है नियम

Paris Olympics: भारतीय पहलवान विनेश फोगट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. भारतीय दृष्टिकोण से यह बेहद बुरी खबर है. बीते दिन ही जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर चुकीं और गोल्ड का सपना सजा चुकीं विनेश को पेरिस ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है.

 

भारतीय ओलंपिक संघ ने जानकरी देते हुए कहा, यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया. दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा: “विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं. आज की असफलता दुखद है. काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ. साथ ही मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं. चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है. मजबूत होकर वापसी करो! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.”

आखिर क्या है वजन को लेकर नियम

ओलंपिक में कुश्ती के खिलाड़ी के वजन को लेकर नियम ये कहता है कि मैच से पहले पहलवानों का वजह किया जाता है. नियमों के अनुसार, जिस दिन बाउट होता है, उसी दिन हर पहलवान का वजह सुबह में होता है. हर कैटेगिरी के लिए टूर्नामेंट में दो दिन तक लड़ाई होती है, इसलिए जो भी पहलवान फाइनल में पहुंचते हैं, उनक दो दिन वजह होता है.

पहले वेट-इन के दौरान पहलवानों के पास वेट बनाने के लिए 30 मिनट का समय होता है. 30 मिनट में कई बार वजह कर सकते हैं. वजह करने के बाद खिलाड़ियों का मेडकल टेस्ट होता है और ये देखा जाता है कि उनके नाखून भी कटे हुए हैं या नहीं. इस वजन के दौरान कुश्ती पहलवान को सिर्फ सिंगलेट पहनने की इजाजत होती है. इसके बाद अगले दिन टेस्ट करवाया जाता और इस दिन वेट इन 15 मिनट तक चलता है.

 

Click here for Latest Fact Checked News On NewsMobile WhatsApp Channel

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button