ताज़ा खबरें

ब्रिटेन की महारानी एलिज़बेथ द्वितीय के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक दिवस आज, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ दिखा

ब्रिटेन की महारानी एलिज़बेथ द्वितीय के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक दिवस आज, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ दिखा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में आज एक दिन का शोक मनाया जा रहा है। ऐसे में आज सभी स्थलों पर राष्ट्रीय राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया। लाल किले और राष्ट्रपति भवन पर भी राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया। बता दें बीते गुरुवार को ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष में निधन हो गया।

भारत ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर बीते शुक्रवार को राष्ट्रीय शोक दिवस का एलान किया गया था। इसके साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक बयान में जानकारी दी गयी है कि राजकीय शोक पर देश भर की सभी सरकारी इमारतों में रविवार को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) आधा झुका हुआ रहेगा। इसके साथ ही उस दिन सरकार की ओर से कोई मनोरंजन का भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

बता दें कि महारानी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह डॉक्टर की कड़ी देखरेख में थीं, लेकिन गुरुवार को बकिंघम पैलेस ने घोषणा की थी कि बाल्मोरल कैसल में महारानी का निधन हो गया है। उन्होंने 70 साल तक ब्रिटेन पर राज किया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button