ताज़ा खबरेंमनोरंजन

 बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ की बढ़ीं मुश्किलें, सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर लगाई रोक!

 बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ की बढ़ीं मुश्किलें, सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर लगाई रोक!

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 का टीज़र रिलीज़ होने के बाद, फिल्म की मुश्किलें बढ़ गयी है। मीडिया खबरों के अनुसार अक्षय कुमार की इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सेंसर बोर्ड ने ‘ओह माय गॉड 2’ को रिव्यू कमेटी के पास भेजा है।

गौरतबल है कि फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई ‘ओएमजी’ का सीक्वल है। इसके पहले भाग को लेकर भी रिलीज के वक्त काफी विवाद हुए थे और अब ‘ओएमजी 2’ पर भी रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में है। बता दें कि हाल में ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी और अक्षय कुमार के भोलेनाथ अवतार से फैंस इम्प्रेस हो गए थे। OMG 2 की रिलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट भी देखने को मिला।

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, । सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार करते हुए इसे रिव्यू करने के आदेश दिए हैं। अब देखना है कि क्या फिल्म को सर्टिफिकेट मिलता है या इस पर कैंची चलती है। बोर्ड ने धार्मिक भावनाओं के आधार पर होने वाले विवाद के मद्देनजर ये फैसला लिया है। बीते दिनों रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ के विवादों में आने के बाद अब सेंसर बोर्ड देश में धार्मिक मुद्दों को लेकर बन रहीं फिल्मों के प्रति काफी सचेत हो गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button