ताज़ा खबरें

बेंगलुरु में भारी बारिश, शहर में बाढ़ जैसे हालात, जारी हुआ येलो अलर्ट

बेंगलुरु में भारी बारिश, शहर में बाढ़ जैसे हालात, जारी हुआ येलो अलर्ट

 

कर्नाटक के बेंगलुरु में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यहां बारिश से शहर के रिहायशी इलाकों में सड़कें जाम हो गईं, पानी और बिजली की लाइनें टूट गईं हैं। कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

सबसे प्रभावित इलाकों में बेलंदूर का IT क्षेत्र, वाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड और BEML ले-आउट शामिल हैं। वहीं गुरुवार को भी भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि शहर के उत्तरी हिस्से में राजामहल गुट्टाहल्ली में 59 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने भारी बारिश का संकेत देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। शहर के निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया जिससे सड़कों में चलना दुश्वार हो गया है।

तेज बारिश के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने और ऑफिस जाने में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक इस वर्ष, बेंगलुरु में 1,706 मिमी की रिकॉर्ड बारिश हुई जिसने पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button