बेंगलुरु में टेक फर्म के CEO और MD की पूर्व कर्मचारी ने बेरहमी से की हत्या, तलवार से किया हमला
बेंगलुरु में टेक फर्म के CEO और MD की पूर्व कर्मचारी ने बेरहमी से की हत्या, तलवार से किया हमला
बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना का मामला सामने आया है। जहां एक पूर्व कर्मचारी ने एक टेक फर्म के सीईओ और एमडी की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बेंगलुरु स्थित एक निजी टेक कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक की कथित तौर पर कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने हत्या कर दी। यह घटना कर्नाटक के बेंगलुरु के पम्पा एक्सटेंशन, अमृतहल्ली में दिनदहाड़े हुई।
मृतकों की पहचान एरोनिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ वीनू कुमार और एमडी पनिंद्र सुब्रमण्यम के रूप में की गई, जिनकी हमले के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।”
पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व कर्मचारी, जिसकी पहचान फेलिक्स के रूप में हुई है, उसने कार्यालय में घुसकर कथित तौर पर दोनों पर तलवार से हमला किया।
डीसीपी नॉर्थ ईस्ट-लक्ष्मी प्रसाद ने जानकारी दी कि फेलिक्स पहले एयरोनिक्स में काम करता था, लेकिन उसने अपनी खुद की कंपनी बनाने के लिए नौकरी छोड़ दी, बताया जा रहा है कि उसका व्यवसाय उसकी पुरानी कंपनी के व्यवसाय का प्रतिद्वंदी बन गया था
“एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वीनू कुमार और प्रबंध निदेशक फणींद्र सुब्रमण्या की पंपानगर में उनके कार्यालय के अंदर उनके पूर्व सहयोगी और उनके दो लोगों ने हत्या कर दी। आरोपी तिकड़ी ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, ” प्रसाद ने कहा, ”हम उन आरोपियों की तलाश कर रहे हैं जो मौके से भाग गए।”





