बेंगलुरु अतुल सुभाष सुसाइड मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता समेत सास और साले को गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

बेंगलुरु अतुल सुभाष सुसाइड मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता समेत सास और साले को गुरुग्राम से किया गिरफ्तार
बेंगलुरु अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत पर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास और साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।
Atul Subhash suicide case | Accused Nikita Singhania has been arrested from Gurugram, Haryana. Accused Nisha Singhania and Anurag Singhania arrested from Prayagraj and produced before the court and given to judicial custody: Shivakumar, DCP White Field Division, Bengaluru… pic.twitter.com/8XxZUcwkfQ
— ANI (@ANI) December 15, 2024
इनपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। आत्महत्या से कुछ दिन पहले अतुल ने निकिता और उसके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया था. उन्होंने सुसाइड नोट और वीडियो में अपने आरोपों का ब्यौरा दिया था।
बता दें कि अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में मराठाहल्ली पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया समेत चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसमें निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के नाम थे।
.बता दें कि आत्महत्या से पहले अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट और 81 मिनट का वीडियो जारी किया था।





