ताज़ा खबरें

बीजेपी नेता समृति ईरानी पर की गयी टिप्पणी को लेकर महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय को भेजा नोटिस

बीजेपी नेता समृति ईरानी पर की गयी टिप्पणी को लेकर महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय को भेजा नोटिस

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ की गई टिप्पणी को महिला आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग ने एक महिला के खिलाफ की गयी टिप्पणी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने इस मामले में सुनवाई निर्धारित की है और अजय राय को 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक पेश होने के लिए नोटिस भेजा है।

गौरतलब है कि इस बयान पर कांग्रेस नेता अजय राय ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। राय ने कहा है कि मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। यह हमारी बोलचाल की भाषा है जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है, कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है। यह असंसदीय भाषा नहीं है तो मैं क्यों माफी मांगूं?

इसी पर आज बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया को बयान दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि महिला के प्रति अभद्र टिप्पणियां करना हमारे संस्कार का का विषय नहीं है, यह उनके संस्कार का विषय हो सकता है। अगर गांधी खानदान को पसंद है अभद्र भाषा तो कोई भी कांग्रेसी जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है वह माफी क्यों मांगेगा।

बता दें बीते सोमवार को कांग्रेस नेता अजय राय ने सोनभद्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर टिप्पणी की थी। राय ने कहा था कि, राहुल गांधी, राजीव गांधी इस सीट (अमेठी) पर चुनाव लड़े हैं, कई कल-कारखाने लगाए गए। अब आधे से ज्यादा कल-कारखाने बंद पड़े हुए हैं, स्मृति ईरानी केवल आती हैं और लटके-झटके देकर चली जाती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी वहां से 2024 का चुनाव लड़ें।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

4 Comments

  1. I don’t think the title of your enticle matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the enticle.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button