ताज़ा खबरें

बिहार: VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हुई हत्या, घर में क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

बिहार: VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हुई हत्या, घर में क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

 

बिहार के दरभंगा से एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। दरभंगा के बिरौल में महागठबंधन के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की इस निर्मम हत्या से बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया है। बिरौल में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके आवास पर मंगलवार सुबह क्षत-विक्षत हालत में उनकी लाश मिली है।

 

गांव में क्षत-विक्षत हालत में शव मिला

बताया जा रहा है कि गांव के लोगों के मुताबिक जीतन सहनी घर में अकेले ही रहते थे। मंगलवार सुबह ईंटों के कच्चे मकान में उनका क्षत-विक्षत शव मिला. हत्यारे ने जीतन सहनी पर कई बार धारदार हथियार से वार किए.  हमला इतना निर्मम था कि उनका पेट फट गया, अंतड़ियां बाहर निकल आईं।  जमीन पर खून-ही खून बिखरा हुआ था। इसके साथ ही सहनी के हाथ, पैर, चेहरे पर भी चोट के निशान थे।

VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा

महागठबंधन के घटक दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी को अपने पिता की हत्या की जानकारी दूसरों से मिली। वह मुंबई स्थित अपने कार्यस्थल पर थे, जहां उन्हें कॉल पर इसकी सूचना दी गई। दरभंगा पहुंचने पर अपने पिता की हत्या पर VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, “मैं बाहर था जब यह हुआ, मैं अभी पहुंचा हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत हुई है। राज्य के तमाम नेताओं से बातचीत हुई है और सभी ने आश्वस्त किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मेरा राज्य सरकार से आग्रह है कि इसपर संज्ञान लेकर कार्रवाई करें और दोषियों को सज़ा दी जाए… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत हुई है उन्होंने कहा है कि वे अपने स्तर से इस घटना को देख रहे हैं…”

पुलिस ने जांच के लिए SIT का किया गठन

मुकेश सहनी के पिता हत्याकांड के मामले में एसआईटी गठित किया गया। DIG बाबू राम ने कहा, “… हमें सुबह सूचना मिली। FSL टीम जांच कर रही है। हमें कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम अगले 6-8 घंटों में विस्तृत जानकारी देंगे… पास के तालाब में कुछ कागजों से भरी एक छोटी अलमारी मिली है। टेबल पर तीन खाली गिलास भी पड़े मिले। SIT का गठन किया गया है…”

हत्याकांड को लेकर नेताओं ने दी प्रतिक्रिया 

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी-

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “मुकेश सहनी के पिता की हत्या अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दुख का विषय है, मैं सरकार की तरफ से स्पष्ट करना चाहता हूं कि शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। सरकार मुकेश सहनी के परिवार के साथ खड़ी है।”

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

विकासशील इंसान पार्टी(VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “बिहार में लगातार, हत्या, घटनाएं और बच्चियों का शोषण हो रहा है। एक दिन पहले दो बच्चों की हत्या कर दी गई, इससे पहले मुजफ्फरपुर में नौकरी के नाम पर शारीरिक और यौन शोषण… बिहार के हर ज़िले में हत्या का सिलसिला और आज एक संघर्षशील नेता के पिता की हत्या… पूरा बिहार अपरधियों की चंगुल में है। अपराधी और नेता के गठजोड़ से बिहार चल रहा है… नीतीश बाबू के सुशासन का क्या हुआ? क्या यही सुशासन है?… मैं इस हत्या के हत्यारे की गिरफ्तारी, SPG ट्रायल की मांग करता हूं…”

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन

VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “जिस तरह से मुकेश सहनी के पिता की हत्या हुई है यह बहुत दु:ख की बात है। इस दुख की घड़ी में हम सब मुकेश सहनी के साथ हैं। हम सब कभी कल्पना नहीं कर सकते कि उनकी हत्या इस तरह होगी। अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। नीतीश कुमार की सरकार सुशासन के रास्ते पर चलती है अपराधी से कोई समझौता नहीं करती है यह घटना जिसने भी किया है उस पर कार्रवाई की जाएगी। SIT का गठन किया गया है। इस दुख के घड़ी में हम सबको मुकेश सहनी के साथ होना चाहिए और विपक्ष को कोई राजनीति नहीं करनी चाहिए। जिस प्रकार से वो बयानबाजी कर रहे हैं उन्हें इससे बाज आना चाहिए और उन्हें इस घटना की घोर निंदा करनी चाहिए।”

राजद नेता मनोज झा

VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर राजद नेता मनोज झा ने कहा, “बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है और लोग इससे त्रस्त हैं…मामले में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर बिहार सरकार राज्य को संभालने में सक्षम नहीं है, तो सीएम को कहना चाहिए ‘आई क्विट’…”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “यह बहुत ही निंदनीय घटना है। मुकेश सहनी INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं… यह घटना बहुत दुखद है…”

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button