ताज़ा खबरें

बिहार में भी हुई माफिया अतीक अहमद जैसी हत्याकांड की वारदात, दानापुर कोर्ट में कैदी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बिहार में भी हुई माफिया अतीक अहमद जैसी हत्याकांड की वारदात, दानापुर कोर्ट में कैदी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

 

उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद जैसी हत्याकांड की वारदात एक फिर बिहार के पटना में देखने को मिली। यहाँ दानापुर कोर्ट में आज पुलिस द्वारा लाये गये एक विचाराधीन कैदी की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मारा गया कैदी कई हत्या का आरोपित था। हत्याकांड के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारा गया कैदी छोटे सरकार’ के नाम से जाना जाता था। वह पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से पूर्व विधायक चितरंजन के भाई और चाचा की हत्या के आरोप में जेल में था। पुलिस ने वारदात में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्‍या का संदेह मनोज माणिक गिरोह पर है। मृतक की नौबतपुर के एक गिरोह से भी पुरानी अदावत थी।

इस मामले पर पटना के SSP राजीव मिश्रा ने कहा कि, “एक कैदी को पेशी पर लाया गया था जिस दौरान उसकी हत्या कर दी गई। दोनों हमलावरों को पकड़ लिया गया है… उनके पास से दो हथियार बरामद हुए हैं…मामले की जांच चल रही है… यह बहुत गंभीर मामला है, हम CCTV की जांच कर रहे हैं। अगर किसी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button