ताज़ा खबरें

बिहार: पूर्व सीएम लालू यादव यादव के करीबी पर हुई ED की कार्रवाई, बालू माफिया सुभाष यादव को पटना से किया गिरफ्तार

बिहार: पूर्व सीएम लालू यादव यादव के करीबी पर हुई ED की कार्रवाई, बालू माफिया सुभाष यादव को पटना से किया गिरफ्तार

 

बिहार में लोकसभा चुनावों के पहले प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़ी कार्रवाई की है। ED ने पटना से रविवार 10 मार्च को बालू माफिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ED ने शनिवार को दिन भर सुभास यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि बालू सिंडीकेट में यह अब तक 5वीं गिरफ्तारी है।

गौरतलब है कि शनिवार को सुभाष के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा मारा गया था। ईडी ने अपनी कार्रवाई में दो करोड़ नकद के अलावा जमीन से जुड़े कागजात, निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए थे। बालू से जुड़े अवैध कारोबार और मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई।

बता दें उन्हें राष्ट्रीय जनता दल  प्रमुख लाल प्रसाद का करीबी बताया जाता है। वह राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर पूर्व में चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

बालू कारोबारी सुभाष यादव के अलग-अलग ठिकानों पर यह पहली छापेमारी नहीं है। इसके पूर्व भी प्रवर्तन निदेशालय के साथ ही सीबीआई और आयकर विभाग की टीम इनके ठिकानों पर तलाशी और छापेमारी कर चुकी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button