बिहार के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ में करीब 7 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल

नई दिल्ली: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सोमवार सुबह हुई भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए.
एएनआई के मुताबिक, जहानाबाद SHO दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा, “DM और SP ने घटनास्थल का दौरा किया और वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं… हम परिवारों (मृतकों और घायलों के) से मिल रहे हैं और उनसे पूछताछ कर रहे हैं… हम लोगों (मृतकों) की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बाद हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे…कुल 7 लोगों की मौत हो गई है.”
जहानाबाद: SHO दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा, “DM और SP ने घटनास्थल का दौरा किया और वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं… हम परिवारों से मिल रहे हैं और उनसे पूछताछ कर रहे हैं… हम लोगों (मृतकों) की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बाद हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे।” pic.twitter.com/OJE5EgV3mP
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 12, 2024
अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.





