Hindi Newsportal

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का हुआ निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

0 272
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का हुआ निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का सोमवार यानी मई 13, 2024 को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। बता दें कि पिछले महीने की तीन तारीख को उन्होंने कैंसर होने की जानकारी देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। पूर्व उपमुख्यंत्री सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे।

 

गौरतलब है कि सुशील मोदी बिहार से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेताओं में से एक थे उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया था। वह  बिहार से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद भी थे। इसके साथ ही वह 2005 से  2013 और 2017 से 2020 के बीच बिहार के वित्त मंत्री भी रहे।

बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सुशील मोदी के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अपने संगठन कौशल,प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।”