बिहार: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पटना में बिहार विधानसभा का किया ‘घेराव’, पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग

बिहार: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पटना में बिहार विधानसभा का किया ‘घेराव’, पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग
बिहार की राजधानी पटना में आज मंगलवार को आंगबाड़ी सेविकाओं ने अपनी मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पटना में बिहार विधानसभा का घेराव कर लिया। इसके बाद पटना पुलिस ने सेविकाओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आंगबाड़ी सेविकाओं को प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी।
#WATCH पटना: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बिहार विधानसभा का ‘घेराव’ किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। pic.twitter.com/yLqN4uzbvi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023
बता दें कि अपनी मांगों को लेकर बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश भी हो गईं। जिसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें रिक्शे पर बिठाकर अस्पताल ले जाया गया।






growth steroid
References:
revenu.live