ताज़ा खबरें

बिहार: अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कहा कि – ‘आप से बड़ी विनती है कि 2025 में इस बार कमल फूल की सरकार बनानी है’

बिहार: अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कहा कि – ‘आप से बड़ी विनती है कि 2025 में इस बार कमल फूल की सरकार बनानी है’

 

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके मद्देनज़र पक्ष और विपक्ष का सभी राज्यों में चुनावी सभाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में जहां मध्यप्रदेश में पीएम मोदी सभाएं कर रहे हैं वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार का मोर्चा संभाला हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया।

 

 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “2014 में बिहार की जनता ने मोदी जी को 31 सीटें दी, 2019 में 39 सीटें दी, 1 की कमी है, 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी जी की झोली में डाल दीजिए। इससे भी बड़ी विनती है कि 2025 में इस बार कमल फूल की सरकार बनानी है, भाजपा सरकार बनानी है। क्योंकि आपने जब जब आशीर्वाद दिया एक पलटू राम ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार के जनादेश के साथ द्रोह किया।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आरजेडी और जदयू जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के समर्थन में नहीं थे। इन्होंने कहा था कि अगर धारा 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी। लालू जी, खून की नदियां छोड़ो, किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button