बाधित हुई मेटा की कई सर्विसेज, नहीं चल रहा FB और INSTA

बाधित हुई मेटा की कई सर्विसेज, नहीं चल रहा FB और INSTA
विश्व के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात को अचानक डाउन हो गए हैं। यूज़र्स काम फेसबुक और इंस्टाग्राम यूज़ नहीं कर पा रहे हैं। कई यूज़र्स खुद ब खुद फेसबुक अकाउंट खुद से लॉग आउट ही हो गए। इसके बाद इंस्टाग्राम ने भी काम करना बंद कर दिया।
मेटा का फेसबुक और इंस्टाग्राम भारत और दुनिया के कई अन्य हिस्सों में डाउन है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा है। इसे लेकर यूजर्स अपनी शिकायतों के साथ साथ फनी रिएक्शन भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस दौरान लोग मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग के मीम बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर कर रहे हैं। लोगों ने जकरबर्ग की मार्फ्ड फोटो शेयर की। इसमें जुकरबर्ग तार काटते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब मेटा कंपनी की सर्विसेज बाधित हुई हैं। इससे पहले भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुए हैं। फेसबुक पर लोगों को ज्यादा दिक्कत आ रही है। पहली बार फेसबुक खोलने पर जब लॉगिन नहीं हुआ तो यूजर्स अपने फोन को स्विच ऑफ-ऑन करने लगे।





