ताज़ा खबरें

बरेली: करवाचौथ पर मायके से घर नहीं लौटी पत्नी तो पति ने लगाई फांसी 

बरेली: करवाचौथ पर मायके से घर नहीं लौटी पत्नी तो पति ने लगाई फांसी 

 

करवाचौथ पर उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अनोखी और दुखद खबर सामने आयी है। यहाँ एक एक पति ने करवाचौथ पर मायके से घर वापस नहीं लौटने पर पति ऐसा कदम उठा लिया जिससे लोग एक दम दंग रहे गए। पत्नी के घर वापस न लौटने पर पति इतना मायूस हो गया कि उसने इस गम में आत्महत्या कर ली।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 वर्षीय प्रमोद ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला बरेली के भुता पुलिस स्टेशन के तहत गुगा गांव का है। प्रमोद का शव का उसके घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौरतलब है कि प्रमोद के दादा बाबूराम ने बताया कि मिनी राइस प्लांट संचालित करने वाले प्रमोद कुमार की शादी दो साल पहले पीलीभीत निवासी प्रीति देवी से हुई थी। उनके मुताबिक, प्रीति दो महीने पहले अपने मायके चली गई थी और प्रमोद जब उसे लेने उसके मायके गया तो सास से उसका झगड़ा हो गया था।

उन्होंने बताया कि प्रमोद ने बुधवार को फोन पर करवाचौथ पर प्रीति को ससुराल भेजने को कहा था लेकिन इसे लेकर उसकी सास से फिर कहासुनी हो गयी थी। उन्होंने बताया कि इससे क्षुब्ध होकर प्रमोद ने देर रात कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button