ताज़ा खबरेंभारत

Budget 2024 Live: बजट सत्र का आगाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- नए सदन में यह मेरा पहला संबोधन

नई दिल्ली: बजट सत्र के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद भवन पहुंच चुकी हैं. संसद भवन में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि इस नए सदन भवन में यह मेरा पहला संबोधन है. आज की अमृत काल की शुरुआत में यह भव्य भवन बना है. यह भारत की सभ्यता, संस्कृति की चेतना भी है.

बजट सत्र की शुरूआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “…अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है… मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा. ऐसी नीतियां जो आज़ादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी.”

 

हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं. नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं…: बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 

बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा. बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है. भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना. लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है…भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला. भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली…भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की.

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है. पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं. इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button